1:49 pm Friday , 18 April 2025
ब्रेकिंग न्यूज़

नफरत नहीं मोहब्बत के नाम पर वोट मांगती है भाजपा – दुर्विजय शाक्य

नफरत नहीं मोहब्बत के नाम पर वोट मांगती है भाजपा – दुर्विजय शाक्य

हरियाणा की जनता ने डबल इंजन सरकार पर विश्वास जताया – राजीव कुमार गुप्ता

बदायूँ :- भाजपा कार्यालय पर हरियाणा प्रदेश में लगातार तीसरी बार भाजपा सरकार बनने पर मिष्ठान वितरण करके हर्ष व्यक्त किया गया।

क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय शाक्य ने कहा लगातार 10 साल तक हरियाणा की सत्ता में रहने के बाद भाजपा ने तीसरी बार राज्य में हैट्रिक लगाई है। पार्टी 90 में से 50 से अधिक सीटों पर बढत बनाई है। हरियाणा के इतिहास में भाजपा का ये अब तक की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस भी हैं। भाजपा इससे पहले कभी भी 50 के आंकड़े को छू नहीं सकी है। वहीं दूसरी ओर विपक्षी कांग्रेस की वापसी का अनुमान लगा रहे थे। लेकिन वे सभी दिन में स्वप्न देख रहे थे। भाजपा 2014 और 2019 से भी बड़ी जीत हासिल करने जा रही है। इसके साथ ही ये अपने आप में रिकॉर्ड है, क्योंकि हरियाणा के 57 साल के इतिहास में कभी भी कोई पार्टी लगातार तीसरी बार चुनाव नहीं जीती है। भाजपा नफरत नहीं मोहब्बत के नाम पर वोट मांगती है। जनता ने मोहब्बत को स्वीकारा है।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा हरियाणा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व एवं डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर जनता ने विश्वास जताया है। हरियाणा में तीसरी बार लगातार जनता ने सुशासन की सरकार चुनी है। हरियाणा में विकास अब और तेज गति से होगा। हरियाणा के सम्मानित मतदाताओं को बधाई।

इस मौके पर जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव, अरुण प्रकाश, तीर्थेन्द्र पटेल, अजय मथुरिया, मनोज गुप्ता, पंकज शर्मा, जितेंद्र पटेल, सीमा राठौर, मोनिका गंगवार, आशीष शाक्य, जोगेंद्र पटेल, अंकित पटेल, राना समीम, अभिषेक वर्मा, गोपाल शर्मा, चितान सिंह शाक्य, जगमोहन सिंह, गुलशन प्रताप, परमिंदर वर्मा, शिवओम शर्मा, रामनरेश गौतम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

About Samrat 24

Check Also

केजरीवाल का आरोप: भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस द्वारा AAP कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न

AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखकर दावा किया है कि …