1:49 pm Friday , 18 April 2025
ब्रेकिंग न्यूज़

नवरात्र में करें यज्ञ पाएं मां दुर्गा की नई ऊर्जा और शक्ति

उझानी : एक दिन के लिए डीएम बनीं मेधावी पल्लवी शर्मा के यहां यज्ञ का हुआ। आत्मीय परिजनों ने लोककल्याणार्थ गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र की विशेष आहुतियां यज्ञ भगवान को समर्पित कीं।
मुहल्ला श्रीनारायण गंज स्थित एक दिन के लिए डीएम बनीं मेधावी छात्रा पल्लवी शर्मा के यहां गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा ने वेदमंत्रोच्चारण कर यज्ञ संपन्न कराया। उन्होंने कहा कि नवरात्र नई ऊर्जा और शक्ति प्राप्त करने का पर्व है। उन्होंने कहा कि नवरात्र में मां दुर्गा की पूजा होती है। आदिशक्ति के सात्त्विक रुप में मां सरस्वती हैं। बुद्धि की अधिष्ठात्री देवी हैं। बुद्धि को शक्ति एवं ऐश्वर्य से श्रेष्ठ माना गया है। प्रज्ञाशक्ति वैभव से कभी प्रभावित नहीं होती। इसी के बल पर हमारे ऋषियों और मुनियों ने विश्व में जगत गुरु के सम्मान को प्राप्त किया है। राजसी में रुप में मां लक्ष्मी हैं। श्रम, ऊर्जा, वैभव प्रदात्री हैं।
और तामसी रुप में मां काली हैं। महिषासुरमर्दिनी पशुत्व और अज्ञानता पर विजयी शक्ति हैं। उन्होंने कहा यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ एक बुराई का त्याग कर अच्छाई ग्रहण करें, श्रेष्ठ बनें।
बच्चों, बुजुर्गों और मातृ-शक्तियों और देवकन्याओं ने यज्ञ भगवान को गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र की विशेष आहुतियां समर्पित कीं। सुसज्जित दीपकों के साथ आरती की गई। भजन कीर्तन हुए। इस मौके पर माधुरी देवी, पायल शर्मा, कंचन, कशिश, राम औतार शर्मा आदि मौजूद रहे।

About Samrat 24

Check Also

Samrat

आज का पंचांग —— राजेश कुमार शर्मा ज्योतिषाचार्य

आज का पंचांग —— राजेश कुमार शर्मा ज्योतिषाचार्य आज का पंचांग सुप्रभातम दिनांक 31 मार्च …