3:12 pm Saturday , 19 April 2025
ब्रेकिंग न्यूज़

बदांयू में सुबह-शाम ठंड, दिन में धूप, बढ़ सकती है ठंड

बदांयू में सुबह-शाम ठंड, दिन में धूप, बढ़ सकती है ठंड।

बदांयू 11 अक्टूबर।
बदांयू में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बीते कई दिनों से बारिश ना होने के कारण दिन में ठीकठाक गर्मी पड़ने लगी है। वही सुबह सुबह ठंड का एहसास होने लगा है। अगले एक हफ्ते तक प्रदेश में बारिश होने की कोई संभावना भी नहीं जताई गई है। जिसके चलते आने वाले दिनों में जनता को गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

बारिश और बादल गरजने के कोई आसार नहीं हैं
दो से तीन दिनों के लिए हल्की बादलों की आवाजाही रह सकती है
जैसे-जैसे ठंडक नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे उत्तर प्रदेश में मौसम लगभग हर दिन बदल रहा है। कभी तेज धूप निकल रही। हालांकि, बीते कई दिनों से प्रदेश में झमाझम बारिश नहीं हुई है। जिसके कारण धीरे-धीरे गर्मी बढ़ रही है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले दिनों में प्रदेश के तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं होने वाली है। अब जून-जुलाई जैसी गर्मी नहीं पड़ने वाली है। हां, इतना जरूर है कि थोड़ा बहुत तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता हे। पश्चिमी यूपी के साथ-साथ पूर्वी यूपी में भी मौसम पूरी तरह से शुष्क रहने वाला है। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि मौसम साफ रहने वाला है। हालांकि, अगले दो से तीन दिनों के लिए हल्की बादलों की आवाजाही रह सकती है।

About Samrat 24

Check Also

रायबरेली में हुआ भीषण सड़क हादसा

रायबरेली लालगंज थाना क्षेत्र के अन्तरगत सवारियों से भरे थ्री व्हीलर को डम्पर ने ज़ोरदार …