1:51 pm Friday , 18 April 2025
ब्रेकिंग न्यूज़

ब्लूमिंग डेल स्कूल दातागंज में धूमधाम से हुआ रावण का पुतला दहन

ब्लूमिंग डेल स्कूल दातागंज में विजयादशमी का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया | छोटे छोटे बच्चों ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के चरित्र पर आधारित कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये | बुराई का प्रतीक जब रावण का पुतला दहन हुआ तो पूरा प्रांगण जय श्री राम का नारों से गूँज उठा |
प्रधानाचार्य अनुपम प्रकाश वैश्य ने श्रीराम दरवार के समक्ष दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया | तत्पश्चात कक्षा 10 की छात्राओ द्वारा प्रस्तुत की गयी श्रीराम स्तुति ने सभी का दिल जीत लिया | राममय हुए वातावरण ने जब कक्षा UKG के छोटे-छोटे बच्चों द्वारा रामलीला का मंचन किया गया तो दर्शकगण भगवान श्रीराम की यादों में खो गए तत्पश्चात कक्षा LKG ने बच्चों के राजतिलक के प्रसंगों पर भाव नृत्य प्रस्तुत कर खूब बाहबाही लूटी | रक्तबीज वध पर हुए चंडी-तांडव को देखकर सभी आश्चर्य में पड़ गए | अंत में सभी ने भगवान श्रीराम की आरती उतारी | कार्यक्रम का सफल सञ्चालन हिंदी प्रवक्ता के० डी० पाठक ने किया |
इस अवसर पर विद्यालय की अध्यक्षा पम्मी मेहंदीरत्ता, स्कूल निदेशक ज्योति मेहंदीरत्ता, मुख्य व्यवस्थापक ईशान मेहंदीरत्ता, श्वेता मेहंदीरत्ता ने सभी बच्चों को अपना आशीर्वाद प्रदान कर सभी को विजयादशमी की बधाई दी | कार्यक्रम में विभाग प्रमुख कीर्ति शर्मा, मीनाक्षी यादव तथा रसायन विज्ञान प्रवक्ता दुर्गेश झा का विशेष सहयोग रहा | इस मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षकगण और शिक्षिकाएँ उपस्थित रही |

About Samrat 24

Check Also

Samrat

आज का पंचांग —— राजेश कुमार शर्मा ज्योतिषाचार्य

आज का पंचांग —— राजेश कुमार शर्मा ज्योतिषाचार्य आज का पंचांग सुप्रभातम दिनांक 31 मार्च …