4:04 am Monday , 21 April 2025
ब्रेकिंग न्यूज़

बदांयू पहुंचे सपा के राष्ट्रीय महासचिव का पूर्व मंत्री आबिद रजा ने किया स्वागत

बदांयू 17 अक्टूबर। समाज वादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव का आज अपने आवास पहुंचने पर पूर्व मंत्री आबिद रजा ने फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया।

अपने बदायूं आवास पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं से शिवपाल यादव वार्ता की । वही पूर्व मंत्री व पालिका अध्यक्ष फात्मा रजा के आवास पर पहुंचे शिवपाल सिंह यादव का कार्यकर्ताओं ने स्वागत कर अपनी अपनी समस्या से अवगत कराया।
सपा के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव दो दिवसीय दौरे पर बदायूं आए। कल शाम 7 बजे शिवपाल सिंह यादव आबिद रजा के आवास पर पहुंचे, जहां आबिद रजा ने शिवपाल सिंह यादव का स्वागत किया। बदायूं जिले के सैकड़ों कार्यकर्ता आबिद रजा के आवास पर मौजूद थे। सभी कार्यकर्ताओं ने भी सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव का गर्मजोशी से स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम के बाद शिवपाल सिंह व आबिद रजा के बीच लंबी राजनैतिक चर्चा भी हुई।

About Samrat 24

Check Also

Samrat

अभद्र टिप्पणी व शोशल मीडिया पर गाली गलौज मामले में आया नया मोड़

अभद्र टिप्पणी व शोशल मीडिया पर गाली गलौज मामले में आया नया मोड़ आरोपी की …