11:42 am Saturday , 19 April 2025
ब्रेकिंग न्यूज़

उझानी पकड़े गये जुएं से हजारों की रकम डकार गए पुलिस कर्मी, चार को आर्थिक समझोते मे वही छोडा ?

उझानी बदांयू 20 अक्टूबर। दीपावली पर पुलिस कर्मियों की बल्ले-बल्ले एक कहावत है बिल्ली के भाग्य से छींका टूट गया। यह कहावत 17 अक्टूबर को नगर के मोहल्ला बाजार कलां में जामा मस्जिद के पीछे दोपहर दो बजे सच साबित हुई। मुखबिर की सूचना पर चार पांच पुलिस कर्मियों ने जीप द्वारा जुआं खेल रहे 12 से 15 लोगों को दबोच लिया जिसमें 5 लोग भागने में सफल रहै। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार जुएं के फड से 30 से 40 हजार रुपए पुलिस कर्मियों ने उठाए। वही 6 जुआरियों को आर्थिक समझोते के तहत वही छोड दिया। तीन लोगों को 1430 रूपये,ताश के 52 पत्तो सहित चालान कर दिया। आज के मंहगाई के दौर में मजाक नहीं लगता कि तीनों जुआरियों की जेब से क्रमशः 480,270,260 रूपये निकले व फड पर 420 रुपये पडे थे, कुल 1430 रूपये। बताते हैं कि फड पर फूल काट हो रही थी। जमकर दांव लग रहे थे। फड व जुआरियों की जेब से 30 से 40 हजार रुपए बरामद हुए थे, कुछ भी हो पुलिस कर्मियों को जुआरियों ने दीपावली गिफ्ट दे ही दिया।

About Samrat 24

Check Also

जूते में लगाया ऐसा डिवाइस जो महिलाओं से छेड़छाड़ करने वालों को देगा करंट

वैसे तो आए दिन नए तरह के आविष्कार होते रहते हैं. लेकिन अलवर के लक्ष्मणगढ़ …