1:54 pm Friday , 18 April 2025
ब्रेकिंग न्यूज़

उझानी पालिकाध्यक्ष के आदेश पर ईओ ने पालिका के जल कल प्रभारी को किया निलंबित

उझानी बदांयू 24 अक्टूबर। उझानी नगर पालिका परिषद के ईओ अब्दुल शबूर ने जल कल एवं विद्युत प्रभारी नफीस अहमद सैफी को अपने कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया।
पालिका के अधिशासी अधिकारी अब्दुल शबूर ने बताया कि गत कई दिनों से लिपिक के कार्य न करने के सम्बन्ध में नागरिकों द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष पूनम अग्रवाल के पास शिकायतें आ रही थीं। इस सम्बन्ध में नफीस अहमद को कई बार सचेत किया गया था, लेकिन उनके द्वारा लगातार अपने कार्य में लापरवाही बरती जा रही थी। इसी के चलते अध्यक्ष महोदया के आदेशानुसार उन्हें निलंबित कर दिया।विधुत विभाग से संबंधित कार्य अतिरिक्त रूप से सफाई व खाद्य निरीक्षक हरीश कुमार त्यागी व जल विभाग का कार्य अतिरिक्त रूप से लिपिक तौसीफ अहमद को दिया गया है।

About Samrat 24

Check Also

केजरीवाल का आरोप: भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस द्वारा AAP कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न

AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखकर दावा किया है कि …