5:16 am Wednesday , 16 April 2025
ब्रेकिंग न्यूज़

हलवाई चौक उझानी में लगा जाम, परिजन हुए परेशान –

उझानी:-शहर इस समय जाम के झाम से जूझ रहा है। हलवाई चौक चौराहे पर जाम लगना अब आम बात हो गई है। पुलिस के दो जवान हरवक्त तैनात रहने के बाद भी जाम लगना लाजिमी है। इस समय कृषि उत्पादन मंडी जाते धान लदे ट्रेक्टर ट्रोली से जाम लगता है। वही दीपावली का त्योहार नजदीक होने से देहात क्षेत्र के लोग खरीदारी को आने के चलते भी बाजार में भीड़ है। इसी के चलते आज हलवाई चौक पर लम्बा जाम लग गया एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिसकर्मियों को बामुश्किल जाम खुलवाने में कामयाबी मिल सकी। आज जाम लगने से स्कूल की बसों, एंबुलेंस, फायरबिग्रेड की गाड़ी भी जाम में फंसी जिसे निकलवाने में पुलिसकर्मियों को पसीना बहाना पडा तब कहीं जाकर जाम खुल सका |

About Samrat 24

Check Also

उत्तराखंड के माणा कैंप के पास भारी हिमस्खलन में दबे 57 मजदूर, 10 को बाहर निकाला

उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के बीच शुक्रवार को भारत-चीन (तिब्बत) सीमा क्षेत्र …