8:12 am Tuesday , 22 April 2025
ब्रेकिंग न्यूज़

भारतीय किसान यूनियन किसान शक्ति में धर्मेंद्र कुमार दीक्षित बने बदायूं के जिला अध्यक्ष

भारतीय किसान यूनियन किसान शक्ति में धर्मेंद्र कुमार दीक्षित बने बदायूं के जिला अध्यक्ष

आसफपुर:-भारतीय किसान यूनियन किसान शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार धर्मेंद्र कुमार दीक्षित को उत्तर प्रदेश के बदायूं जिला इकाई के जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। भारतीय किसान यूनियन किसान शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्मवीर प्रधान ने धर्मेंद्र कुमार दीक्षित को बदायूं जिला इकाई के जिला अध्यक्ष मनोनीत किए जाने से संबंधित सूचना जारी करते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश राज्य में संगठन को मजबूत करने और किसान जगत के साथियों के हित में दायित्यों को निर्वाहन करेंगे | बदायूं जिला ईकाई के जिला अध्यक्ष ने बताया कि बदायूं जिला की इकाई जल्द गठित करते हुए कमेटी का विस्तार कर लिया जाएगा। संगठन में वरिष्ठ किसानो और नागरिकों को जगह दी जाएगी ताकि किसानों की चुनौतियों का सामना किया जा सके | भारतीय किसान यूनियन किसान शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्मवीर प्रधान ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया की हमारा संगठन उत्तर प्रदेश सहित अन्य प्रदेशों में किसानों के हित को लड़ाई लड़ने को तैयार है।

About Samrat 24

Check Also

जायंट्स ग्रुप बिसौली स्टार्स द्वारा श्री हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा का नगर के बजरंग चौक पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया

बिसौली। जायंट्स ग्रुप बिसौली स्टार्स द्वारा श्री हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा का नगर के बजरंग चौक …