11:44 am Saturday , 19 April 2025
ब्रेकिंग न्यूज़

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आर एस पुंडीर ने अनोखे ढंग से मनाई दीपावली, बुजुर्गों से लिया आशीर्वाद

धूमधाम से मनाई गई दिवाली, लोगों ने सजाए घर मंदिर
बिल्सी।
दीपावली का पर्व केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि अपने बड़ों का आशीर्वाद प्राप्त करने और समाज में भाईचारे का संदेश फैलाने का अवसर भी है। इसी भावना के साथ बिल्सी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आर एस पुंडीर ने इस बार दीपावली को खास और प्रेरणादायक अंदाज में मनाकर एक मिसाल पेश की।
प्रभारी निरीक्षक पुंडीर शुभ सेवा संस्थान, बांस बरौलिया पहुंचे, जहां उन्होंने वहां रह रहे बुजुर्गों के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं। उन्होंने बुजुर्गों को फल, मिठाई और अन्य उपहार भेंट किए, जिससे बुजुर्गों के चेहरे पर खुशी और सम्मान की झलक नजर आई। इस अवसर पर शुभ सेवा संस्थान के संचालक आचार्य वेदव्यास शर्मा और अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। इस अनोखी पहल से बुजुर्गों के बीच एक परिवार जैसा माहौल बना और प्रभारी निरीक्षक ने सभी का आशीर्वाद लेकर अपने कर्तव्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाया।
दीपों का त्योहार दीपावली कस्बा बिल्सी एवं आसपास के गांवों में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में बाजारों में चहल-पहल भारी भीड़ रही, वहीं लोगों ने मिठाइयां ,पटाखे और झालरो की जमकर खरीददारी की।
क्षेत्र के लोगों ने दिवाली का पर्व धूमधाम और बड़ी ही श्रद्धा से मनाया । नगर के अटल चौक को पालिकाध्यक्ष ज्ञान देवी सागर के आदेश पर रंग बिरंगी लाइट से सजाया गया। अधिशासी अधिकारी वेदप्रकाश ने नगर में जगह-जगह खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को तत्काल सही कराया और सफाई व्यवस्था ठीक रखने के निर्देश दिए। लोगों ने मंदिरों में जाकर माथा टेका भगवान की पूजा-अर्चना की। रात को लोगों ने अपने-अपने घरों में मां लक्ष्मी की पूजा की कई प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान किए। दिवाली पर्व दो दिन का होने से पर बाजारों में चमक फीकी रही। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाइयां अन्य उपहार भेंटकर दिवाली की शुभकामनाएं दीं। घरों मंदिरों को भी खूब सजाया गया। बच्चों युवाओं ने पटाखे फोड़कर जश्न भी मनाया।नगर के थाना परिसर को कोतवाल आर एस पुंडीर के निर्देश पर 1100 दिये जलाकर भव्यता से सजाया गया इसके साथ-साथ महिला कांस्टेबलो द्वारा रंगोली बनाकर सजाया भी गया था। इस अवसर पर पंडित राजीव शर्मा द्वारा घरों में मां लक्ष्मी जी का हवन पूजन कराया गया।

About Samrat 24

Check Also

जूते में लगाया ऐसा डिवाइस जो महिलाओं से छेड़छाड़ करने वालों को देगा करंट

वैसे तो आए दिन नए तरह के आविष्कार होते रहते हैं. लेकिन अलवर के लक्ष्मणगढ़ …