12:17 am Wednesday , 16 April 2025
ब्रेकिंग न्यूज़

उझानी के शिव मंदिर पर हुआ अन्नकूट का वितरण

उझानी बदांयू 2 नवंबर। नगर की पुरानी अनाज मंडी स्थित शिव मंदिर पर आज दोपहर को अन्नकूट के प्रसाद का वितरण हुआ। देर शाम तक चले भंडारे में हजारों श्रृद्धालुओं ने गोवर्धन महाराज के जयकारे लगाते हुए प्रसाद ग्रहण किया। आज दोपहर बने अन्नकूट प्रसाद को पहले महंत दिनेश चंद्र पाठक ने निशांत वार्ष्णेय,सौरभ वार्ष्णेय द्वारा पूजा अर्चना कर भोलेनाथ व राधाकृष्ण को अर्पित कराया। गोवर्धन महाराज की आरती के बाद अन्नकूट के प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर गिरीशचंद्र वार्ष्णेय, हीरालाल, अभिषेक वार्ष्णेय, नवनीत कुमार, हर्षित वार्ष्णेय, आदि मौजूद रहे।

About Samrat 24

Check Also

उत्तराखंड के माणा कैंप के पास भारी हिमस्खलन में दबे 57 मजदूर, 10 को बाहर निकाला

उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के बीच शुक्रवार को भारत-चीन (तिब्बत) सीमा क्षेत्र …