बिल्सी- क्षेत्र के गांव हैबतपुर में स्थित प्रसिद्ध महागौरी मंदिर पर शनिवार की शाम को एक विशाल भंडारा का आयोजन किया गया | जिसमें माता रानी के भक्त द्वारा अन्नकूट की सब्जी, खीर और पूड़ी का प्रसाद तैयार हुआ | इसी के तहत माता रानी के समक्ष पूजा-अर्चना के साथ आरती गई , उसके बाद अन्नकूट के प्रसाद से भोग लगाया गया, तत्पश्चात सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया | आयोजक राजू सक्सेना व जितेंद्र सिंह ने बताया कि अन्नकूट का हमारे शास्त्रों में विशेष महत्व है और यह पर्व केवल धार्मिक दृष्टिकोण से ही नहीं बल्कि वैज्ञानिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। अन्नकूट प्रसाद में कई प्रकार के अनाज और सब्जियों का प्रयोग किया जाता है, जो पोषण के दृष्टिकोण से शरीर को लाभकारी तत्व प्रदान करता है। मन्दिर प्रभारी देव ठाकुर ने कहा कि अन्नकूट का प्रसाद भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं में विशेष महत्व रखता है। गोवर्धन पूजा के दिन भगवान कृष्ण को अन्नकूट का भोग अर्पित किया जाता है, जिसमें कई प्रकार के अनाज, सब्जियां और अन्य व्यंजन शामिल होते हैं। यह पर्व भगवान कृष्ण द्वारा इंद्र देवता के गर्व को चुनौती देने और प्रकृति के प्रति आदरभाव को दर्शाता है। इस शुभ अवसर पर राहुल गुप्ता, श्याम बिहारी, नितेश सिंह, अंशु सक्सेना, अन्नू सक्सेना, अभिषेक सिंह, देवेंद्र राठौर राजू सिंह, अन्नू सिंह, सोनू सिंह, चेतन गुप्ता, मनोज तोमर आदि का विशेष सहयोग था |
