12:19 am Wednesday , 16 April 2025
ब्रेकिंग न्यूज़

उझानी श्री राधा कृष्ण मंदिर में गोवर्धन महाराज को लगा छप्पन भोग

बदांयू 2 नवंबर। नगर के श्री राधाकृष्ण मंदिर मे गोवर्धन पूजा हर्षोल्लास के साथ की गई। यज्ञ के बाद गाय के गोबर की भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा की पूजा अर्चना की गई। भक्तों ने 56 प्रकार का भोग लगाया। इसके बाद सुहाग पैलेस में विशाल अन्नकूट भंडारा हुआ।
श्री राधा कृष्ण मंदिर में पंडित कृष्ण गोपाल शर्मा ने वेदमंत्रोच्चारण कर यज्ञ संपन्न कराया। मुख्य यजमान वीरेंद्र सपत्नीक रहे। भक्तों ने लोकल्याणार्थ गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र की विशेष आहुतियां यज्ञ भगवान को समर्पित कीं।

इसके बाद भक्तों ने भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना और भव्य आरती की । भक्तों ने 56 प्रकार का भोग लगाया और फल और दुग्ध से बनें मिष्ठान, खीर अर्पित किए। संयोजक राम प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में सुहाग पैलेस में विशाल अन्नकूट भंडारे का आयोजन किया गया। देर रात तक चले भंडारे में दूर दराज के साधू-संतों, ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के श्रद्धालुओं ने अन्नकूट प्रसादी का आंनद लिया। इस मौके पर प्रवेश शर्मा, यूके मिश्र, कैलाश चंद्र शर्मा, महेश चंद्र शर्मा, महावीर प्रसाद शर्मा आदि मौजूद रहे।

About Samrat 24

Check Also

उत्तराखंड के माणा कैंप के पास भारी हिमस्खलन में दबे 57 मजदूर, 10 को बाहर निकाला

उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के बीच शुक्रवार को भारत-चीन (तिब्बत) सीमा क्षेत्र …