6:56 am Monday , 21 April 2025
ब्रेकिंग न्यूज़

सीओ अजय कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ नगर भ्रमण किया

बिसौली। सीओ अजय कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ पैदल चलकर नगर भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से उनकी परेशानियां और पुलिस का उनके प्रति व्यवहार को लेकर चर्चा की। सोमवार को नगर भ्रमण के दौरान सीओ अजय कुमार सिंह ने लोगों से मिलकर उन्हें आगाह किया

कि वह किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। वही उन्होंने अफवाह फैलाने बालों की सूचना पुलिस को देने की अपील की। सीओ अजय कुमार सिंह ने नगर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए लोगों के सहयोग की अपेक्षा भी रखी। उन्होंने दो पहिया वाहन चालकों से चर्चा कर उन्हें भी यातायात के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान क्राइम इंस्पेक्टर महेंद्र पाल सिंह, उप निरीक्षक जगबीर सिंह, हेड कांस्टेबल ओमकार त्यागी, हेड कांस्टेबल समय पाल सिंह, कांस्टेबल ओम प्रकाश चौहान, कांस्टेबल रमेश कुमार, शिवम वर्मा, श्रमेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

About Samrat 24

Check Also

Samrat

अभद्र टिप्पणी व शोशल मीडिया पर गाली गलौज मामले में आया नया मोड़

अभद्र टिप्पणी व शोशल मीडिया पर गाली गलौज मामले में आया नया मोड़ आरोपी की …