1:51 pm Friday , 18 April 2025
ब्रेकिंग न्यूज़

उझानी में दिखने लगा ठंड का असर, कोहरा और धुंध आई नजर

15 नवंबर के बाद गिरेगा तापमान

उझानी बदांयू 6 नवंबर।

उझानी में सुबह के समय हल्की ठंड हो रही है। वहीं आज बुधवार को कोहरे और धुंध की चादर भी देखने को मिली। मंगलवार को दिन भर मौसम धुंधला ही रहा। अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक ही दर्ज हुआ। अब 15 नवंबर के बाद तापमान में गिरावट होने की उम्मीद है।
नगर में आज सुबह से ठंड का असर दिखने लगा है। सुबह के समय हल्की ठंड हो रही है। वहीं मंगलवार को पूरे दिन आसमान में धुंध की चादर भी देखने को मिली। दिन भर मौसम धुंधला ही रहा। आज कोहरे के चलते हाइवे पर वाहन भी धीरे धीरे आगे बढ रहे थे। आज की सुबह अन्य दिनों के मुकाबले में ठंडी रही।

मौसम विभाग के अनुसार 6 से 11 नवंबर के बीच अधिकतम तापमान 32-33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16-17 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। सुबह व शाम को हल्की ठंडक का अहसास होगा लेकिन दोपहर के समय गर्मी परेशान करेगी।

मौसम विभाग के अनुसार जब तक पहाड़ों पर पर्याप्त बर्फ नहीं होगी तब तक उत्तर पश्चिमी हवाएं मैदानी इलाकों में ठंड नहीं लाएंगी।

About Samrat 24

Check Also

Samrat

आज का पंचांग —— राजेश कुमार शर्मा ज्योतिषाचार्य

आज का पंचांग —— राजेश कुमार शर्मा ज्योतिषाचार्य आज का पंचांग सुप्रभातम दिनांक 31 मार्च …