यमुना एक्सप्रेसवे के दनकौर इलाके में दबंगों की दबंगई का एक और मामला सामने आया है| जहां थार कार में सवार कुछ लोगों ने टोलकर्मी के साथ मारपीट की| घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है| जिसमें थार सवारों को टोल बूथ पर घुसकर टोलकर्मी पर हमला करते हुए देखा जा सकता है|बताया जा रहा है कि ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर दनकौर टोल प्लाजा की रैंप पर थार सवार दबंगों ने पहले बूम बैरियर को तोड़ा| जब टोलकर्मियों ने इसका विरोध किया| तो आरोपियों ने डंडे से हमला कर दिया| टोलकर्मी ने टोल बूथ में घुसकर अपनी जान बचाई| घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है|
