11:41 am Wednesday , 16 April 2025
ब्रेकिंग न्यूज़

पीड़ित ने थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर की कार्रवाई की मांग

जालसाजों ने फर्जी ढंग से कराया किसान की भूमि का इकरारनामा

बिल्सी। जिले में लंबे समय से जालसाज भोले-भाले लोगों की भूमि का इकरारनामा और बैनामा कराते चले आ रहे है। बावजूद इसके सरकार इसको गंभीरता से नहीं ले रही है। जिससे जालसाजों के हौंसले लगातार बढ़ते जा रहे है। ऐसा ही एक मामला तहसील क्षेत्र के गांव बैरमई खुर्द का सामने आया है। यहां एक किसान की करीब 22 बीघा भूमि का पिछले दिनों कुछ जालसाजों ने इकरारनामा करा लिया। जब किसान को इसकी जानकारी हुई तो उसने इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने को लेकर थाना पुलिस को एक प्रार्थना पत्र सौंपा है। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है। तहसील क्षेत्र के गांव बैरमई खुर्द निवासी किसान सतेन्द्र कुमार सिंह पुत्र चन्द्रपाल सिंह ने पत्र में कहा कि उसकी भूमि गाटा सं0 503 रकवा 1.431 हे0 का तन्हा खातेदार है। उपरोक्त भूमि को रिटायर लेखपाल द्वारा प्रार्थी के स्थान पर एक फर्जी व्यक्ति को खड़ा कर उसका फर्जी फोटो, फर्जी आधार कार्ड लगवाकर इकरारनामा मुआयदा वय अंकन 17 लाख रूपये में तय करके बतौर ब्याना 16 लाख रूपये तथा एक लाख रूपये समय बैनामा तय करके दिनांक 07-11-2014 उपनिबंधक कार्यालय बिल्सी पर पंजीकृत करा दिया। जिसके हक में इकरारनामा हुआ उसका नाम भीकम सिंह निवासी मिश्रीपुर मुकुईया थाना मुजरिया तथा गवाहान कल्यान सिंह, भगवान सिंह बना है। यह सारे काम रिटायर एवं सब रजिस्ट्रार इस षड्यंत्र में शामिल हैं। पीड़ित ने जालसाजों के इस कृत्य की जांच कर कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है।

About Samrat 24

Check Also

तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से युवक की मौत, परिवार में छाया मातम

बदायूं (दातागंज)।दातागंज कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की जान …