3:59 am Monday , 21 April 2025
ब्रेकिंग न्यूज़

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सिजेरियन द्वारा पांच सफल प्रसव कराए गए

बिसौली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सिजेरियन द्वारा पांच सफल प्रसव कराए गए हैं। शुक्रवार को नगर निवासी आदिल खान की पत्नी फरहीन का सफल सिजेरियन ऑपरेशन किया गया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डा. कृति, डा. सुविधा माहेश्वरी ने गर्भवती महिला का सफल सिजेरियन ऑपरेशन किया। जिसके बाद महिला ने एक 2.800 कि.ग्राम वजन के बच्चे को जन्म दिया। कुछ पल बाद बच्चें की किलकारी से सीएचसी में खुशियां फैल गई और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों ने एक दूसरे को बधाई दी। वही जैसे ही इसकी खबर महिला के परिजनों को लगी तो उन्होंने भी खुशी जाहिर की। चिकित्सा अधीक्षक निधिश कुमार ने मौके पर पहुंच कर चिकित्सक व उनकी टीम की हौसला अफजाई की। उन्होंने बताया अब स्थानीय स्तर पर ही प्रसूताओं को बेहतर इलाज मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि अब गरीब महिलाओं को प्राइवेट हॉस्पिटल में ऑपरेशन से डिलीवरी करने की जरूरत नहीं है। सरकारी अस्पताल में ही यह सुविधा उपलब्ध हो गई है। इस दौरान मंजू, पिंकी, अनामिका, लखन शर्मा, कौशल शर्मा, पंकज पाठक, राजवीर आदि उपस्थित रहे।

About Samrat 24

Check Also

Samrat

एडवोकेट अंशुल गुप्ता