2:01 pm Friday , 18 April 2025
ब्रेकिंग न्यूज़

सबका साथ- सबका विकास पर जनता ने लगाई मुहर – राजीव कुमार गुप्ता

“सबका साथ- सबका विकास” पर जनता ने लगाई मुहर – राजीव कुमार गुप्ता

बदायूं :- भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर उत्तर प्रदेश के उपचुनाव और महाराष्ट्र में मिली प्रचंड विजय के बाद हर्षोल्लास से मिठाई वितरण किया गया। और ढोल नगाड़े बजाकर हर्ष मनाया गया।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा यूपी की नौ सीटों पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले एनडीए ने सात सीटों पर जीत दर्ज की है। महाराष्ट्र की जनता ने प्रचण्ड बहुमत दिया है। झारखंड की सम्मानित जनता का आभार।उन्होंने कहा कि ये जीत डबल इंजन सरकार की सुरक्षा-सुशासन, जन-कल्याणकारी नीतियों और समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का फल है। उत्तर प्रदेश के सुशासन और विकास को अपना मत देने वाले उत्तर प्रदेश के सम्मानित मतदाताओं का आभार और सभी विजयी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई।
उन्होंने कहा पीएम मोदी जी व सीएम योगी जी के नारे का जिक्र करते हुए ‘ बटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे-सेफ रहेंगे’ और सबका साथ- सबका विकास पर जनता जनार्दन ने मुहर लगाई है।

पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव ने कहा जनता जनार्दन ने सुशासन, गरीब कल्याण, जनसेवा, विकास और महिला सशक्तिकरण पर मुहर लगाई है। महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, झारखंड की जनता का आभार।

पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने कहा जनता ने मोदी और योगी की जनकल्याणकारी नीतियों पर भरोसा बताया है। उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में जनता ने सुशासन और गरीब कल्याण पर मुहर लगाई है।

इस मौके पर पूर्व चेयरमैन दीपमाला गोयल, शैलेश पाठक, सुधीर श्रीवास्तव, एमपी सिंह राजपूत, सुखदेव राठौर, सोवरन राजपूत, पारस गुप्ता, रीता वर्मा, जया साहू, गोपाल शर्मा, पंकज शर्मा, अमित सिंह, परमेंद्र वर्मा, अनुभव उपाध्याय, मीडिया प्रभारी आशीष शाक्य सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

About Samrat 24

Check Also

केजरीवाल का आरोप: भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस द्वारा AAP कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न

AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखकर दावा किया है कि …