11:05 am Saturday , 19 April 2025
ब्रेकिंग न्यूज़

प्रियंका दीदी की जीत नारी शक्ति की जीत ओमकार सिंह

इस्लामनगर, आज कांग्रेस जनों ने अंबेडकर पार्क इस्लामनगर में झारखंड की विजय और प्रियंका दीदी की विजय होने पर मिष्ठान वितरण कर हर्ष व्यक्त करते हुए हर्षोल्लास के साथ विजय दिवस मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि प्रियंका दीदी की जीत नारी शक्ति की जीत है उन्होंने उत्तर प्रदेश में लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा दिया तो उन्होंने जो कहा उसी के मुताबिक उन्होंने महिलाओं को विधानसभा में टिकट दिए और आज प्रियंका दीदी के संसद में पहुंचने के बाद नारी शक्ति की आवाज बहुत बुलंदी से दीदी उठायेगीं कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सोमेंद्र यादव जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष वीरेश तोमर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य डॉक्टर रामरतन पटेल,संगठन मंत्री यूनिस अली, नगर अध्यक्ष यूनुस अली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष पूरन सिंह यादव ,नरेंद्र सिंह, जाहिद खान, सोहेल अहमद, प्रेम , आदित्य आदि कांग्रेस कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।

About Samrat 24

Check Also

महाशिवरात्रि पर शिवालयों पर शिव भक्तों ने किया जल अभिषेक

फतेहगंज पश्चिमी _ कस्बे आज महाशिवरात्रि बड़ी धूमधाम के साथ मनाई गई। मंदिरों में सुबह …