4:13 am Monday , 21 April 2025
ब्रेकिंग न्यूज़

सड़क हादसे में सैफई मेडिकल कॉलेज के 5 डॉक्टरों की मौत

उत्तर प्रदेश: कन्नौज में सड़क हादसे में सैफई मेडिकल कॉलेज के 5 डॉक्टरों की मौत। हादसा लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर हुआ। तेज रफ्तार स्कार्पियो डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरी लेन में आ गई। फिर ट्रक ने स्कार्पियो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कार्पियो कई मीटर तक घिसटती चली गई।

स्कार्पियो में 6 लोग सवार थे, 5 की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक की हालत गंभीर है। मरने वाले सभी डॉक्टर सैफई मेडिकल कॉलेज से पीजी कर रहे थे। मंगलवार को एक शादी में शामिल होकर लखनऊ से लौट रहे थे। लौटते वक्त हादसा हुआ।

About Samrat 24

Check Also

Samrat

सम्राट 24 की ओर से प्रचार का सस्ता और सुनहरा मौका!

सम्राट 24 की ओर से प्रचार का सस्ता और सुनहरा मौका! 🚀अपने प्रतिष्ठान, कॉलेज, स्कूल …