5:27 am Thursday , 17 April 2025
ब्रेकिंग न्यूज़

भाजपा ही कार्यकर्ता आधारित पार्टी है:- सुरेश राणा

भाजपा ही कार्यकर्ता आधारित पार्टी है:- सुरेश राणा

बदायूं :- भाजपा कार्यालय बदायूं पर सक्रिय सदस्यता एवं संगठनात्मक चुनाव के संबंध में द्वितीय चरण की जिला कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि जिला चुनाव अधिकारी सुरेश राणा, केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने संबोधित किया

जिला चुनाव अधिकारी सुरेश राणा ने कहा भारतीय जनता पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से अपने संगठन का निर्माण कराती है। पार्टी का इस समय देशव्यापी संगठन महापर्व चल रहा है। संगठन पर्व के प्रथम चरण में बूथ समितियां और पन्ना प्रमुखों का गठन तेजी से किया जा रहा है। जिसकी अंतिम तिथि 02 दिसंबर निर्धारित की गई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ समिति और पन्ना प्रमुख को सर्व स्पर्शी, सर्व ग्राही और सर्व व्यापी बनाने के लिए कहा। संगठन पर्व के द्वितीय चरण में 01 दिसंबर से 15 दिसंबर के मध्य मंडल अध्यक्ष के संगठनात्मक चुनाव प्रस्तावित है। मंडल अध्यक्ष हेतु आवेदनकर्ता का दो बार का सक्रिय सदस्य होना अनिवार्य है। इसके लिए 35 से 45 वर्ष उम्र निर्धारित की गई है। और पार्टी में किसी पद पर कार्य कर रहा हो। पार्टी की पंच निष्ठाओं का पालन करता हो। ऐसे कार्यकर्ताओं का चयन किया जायेगा। उन्होंने कहा भाजपा एकमात्र कार्यकर्ता आधारित दल है बाकी सभी विपक्षी पार्टियां परिवार बाद में घिरी हुई है।

केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा पार्टी का कार्यकर्ता ही किसी भी राजनैतिक दल के लिए सर्वोपर होता है। भाजपा का विशाल संगठन उसमें एक एक कार्यकर्ता को काम सौंपना और कार्यकर्ता निर्माण करना ही प्राथमिकता रहती है। उन्होंने कहा मैं भारतीय जनता पार्टी के सामान्य कार्यकर्ता के रूप में काम शुरू किया और आज भारत सरकार में मंत्री हूं इसका उदाहरण आपके सामने है।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा जनपद बदायूं में पार्टी के कार्यकर्ताओं के परिश्रम के कारण 80% बूथों पर बूथ समिति और पन्ना प्रमुख का निर्माण हो गया है। उन्होंने कहा कार्यकर्ता का निर्माण हमारी पहली प्राथमिकता है।

इस मौके पर सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, जिला सदस्यता प्रमुख सुधीर श्रीवास्तव, जिला सह चुनाव अधिकारी आशीष शाक्य और संदीप चौहान उपस्थित रहे।

About Samrat 24

Check Also

AAP को झटका: बिजवासन से विधायक भूपिंदर सिंह जून और आदर्श नगर के पवन कुमार शर्मा ने दिया इस्तीफा

बिजवासन से आम आदमी पार्टी के विधायक भूपिंदर सिंह जून और आदर्श नगर से विधायक …