1:59 pm Friday , 18 April 2025
ब्रेकिंग न्यूज़

खाद के लिए दिन भर लाइन में लगे, फिर भी नहीं मिली खाद

म्याऊं: सुबह से खाद के लिए लगे लाइन में किसानों को शाम को भी खाद नहीं मिली। इसके चलते उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा। केंद्र पर किसानों ने काफी नाराजगी जताई। इसके अलावा शुक्रबार की तरह शनिवार सुबह म्याऊं उसावां रोड पर स्थिति किसान साधन सहकारी समिति पर शाम तक डीएपी का वितरण हुआ। जहां डीएपी खत्म हो गई। जिसके बाद लाईन में लगे किसानो को शाम को मायूस होकर वापस लौटना पड़ा। बतादे कि गुरूवार को 260 बोरी डीएपी खाद उपलब्ध कराई गई थी, जिसकी वितरण की व्यवस्था शुक्रवार एवं शनिवार की सुबह दस बजे से की गई। सुबह से ही किसानों की लंबी लंबी लाइन लग गई। इसमें अधिकतर पुरुष मौजूद रहे। वितरण जैसे ही चालू हुआ तो हंगामा शुरू हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसानों को समझा बुझाकर शांत किया। करीब एक घंटे बाद फिर से हंगामा शुरू हो गया। इसके बाद शनिवार को खाद खत्म हो गई। इससे दर्जनों किसानों को निराश होकर लौटना पड़ा।

About Samrat 24

Check Also

केजरीवाल का आरोप: भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस द्वारा AAP कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न

AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखकर दावा किया है कि …