2:27 pm Saturday , 19 April 2025
ब्रेकिंग न्यूज़

संभल के बाद बदायूं मस्जिद विबाद में ओवैसी की एंट्री

बदायूं 1 दिसंबर।
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बदायूं की जामा मस्जिद मामले पर अपने एक्स एकाउंट पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा है कि बदायूं की जामा मस्जिद को निशाना बनाया जा रहा है। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने
ने एक्स पर लिखा है कि बदायूं की जामा मस्जिद को नीलकंठ महादेव का मंदिर बताकर कोर्ट में वाद दायर किया गया था। यह मामला कोर्ट में चल रहा है। शनिवार को इस मामले में सुनवाई हुई थी। इसमें इंतजामिया कमेटी के पक्ष की तरफ से शनिवार से बहस शुरू की गई है। हाल ही में संभल की जामा मस्जिद पर सर्वे को लेकर हुई हिंसा के बाद बदायूं कोर्ट में इस मामले की पहली सुनवाई हुई थी।

उन्होंने लिखा है कि एएसआई (भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण) जो भारत सरकार के तहत काम करती है, और उत्तर प्रदेश सरकार भी केस में पार्टी है। दोनों सरकारों को 1991 एक्ट के अनुसार अपनी बात रखनी होगी। हिंदुत्ववादी तंजीमें किसी भी हद तक जा सकती हैं। उन पर रोक लगाना भारत के अमन के लिए बहुत जरूरी है।

प्रदीप प्रजापति

About Samrat 24

Check Also

Samrat

एडवोकेट अंशुल गुप्ता