4:57 pm Tuesday , 22 April 2025
ब्रेकिंग न्यूज़

कांग्रेस प्रदेश सचिव अजीत यादव को संभल जाने से प्रशासन ने बदायूँ में रोका , आवास पर पुलिस तैनात ,नजरबंद किया

बदायूँ ।02दिसंबर। कांग्रेस प्रदेश सचिव अजीत सिंह यादव को पुलिस प्रशासन ने संभल जाने से बदायूँ में ही रोक दिया ।प्रशासन ने उनके नेकपुर स्थित आवस पर सुबह से ही पुलिस तैनात कर उनको घर पर नजरबंद कर दिया।

कांग्रेस प्रदेश सचिव अजीत सिंह यादव ने पुलिस द्वारा नजरबंद किए जाने को गैरकानूनी बताया। उन्होंने कहा कि सूबे की योगी सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है।
उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के संभल दौरे पर उनका साथ देने संभल जा रहे थे। कांग्रेसी देश की एकता ,शांति और सौहार्द का संदेश देने संभल जा रहे थे। कांग्रेस प्रदेश सचिव अजीत यादव ने कहा कि सत्ता के षड्यंत्र से संभल में हुई घटना ने संवैधानिक मूल्यों को तार-तार कर दिया। इस वीभत्स घटना ने देश की एकता, शांति व सौहार्द को गंभीर चोट पहुँचायी है।

About Samrat 24

Check Also

जायंट्स ग्रुप बिसौली स्टार्स द्वारा श्री हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा का नगर के बजरंग चौक पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया

बिसौली। जायंट्स ग्रुप बिसौली स्टार्स द्वारा श्री हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा का नगर के बजरंग चौक …