उझानी- मार्गशीर्ष अमावस्या पर शनिवार व रविवार को धार्मिक नगरी कछला में आस्था के साथ श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। स्नान के बाद पुरोहितों को दान देकर पुण्य कमाया। इसके बाद मंदिरों में पहुंचकर देवी-देवताओं का दर्शन-पूजन किया। मार्गशीर्ष अमावस्या को अगहन अमावस्या या पितृ अमावस्या भी कहा जाता है। रविवार को मार्गशीर्ष अमावस्या पर श्रद्धालुओं में इस दिन पितृ के निमित्त दान करने का भी विशेष महत्व माना जाता है। कछला के मोक्षदायिनी के तट पर सुबह 4 बजे से ही स्नान व पूजन के लिए विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचने लगे। श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान-पूजन के बाद परंपरा के अनुसार तीर्थ पुरोहितों को दान दिया। इसी क्रम में गाय व तुलसी का विधि विधान सहित पूजन किया। हांलाकि, दो दिन की अमावस्या होने की वजह से आज श्रद्धालुओं की भीड़ कम रही। शनिवार को भी श्रृद्धालुओं ने स्नान-दान व पूजन किया था।
Check Also
सम्राट 24 की ओर से प्रचार का सस्ता और सुनहरा मौका!
सम्राट 24 की ओर से प्रचार का सस्ता और सुनहरा मौका! 🚀अपने प्रतिष्ठान, कॉलेज, स्कूल …