उत्तर प्रदेश में संभल की शाही जामा मस्जिद के बाद अब बदायूं की जामा मस्जिद सुर्खियों में छाई हुई है। बदायूं के नीलकंठ महादेव मंदिर बनाम जामा मस्जिद मामले में आज कोर्ट में सुनवाई होने वाली थी। कोर्ट में बहस पूरी नहीं होने की वजह से इसे टाल दिया गया है। अब मामले की अगली सुनवाई 10 दिसंबर को होगी।
