बिल्सी- महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दिन शुक्रवार को महाविद्यालय के प्राचार्य, डॉ० पंकज कुमार सिंह की अध्यक्षता में युवा महोत्सव कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया था जिसके अन्तर्गत होने वाले कार्यक्रमों में महाविद्यालय के छात्र- छात्राओं ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया गया था। कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए सबसे पूर्व माँ शारदा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर मालाअर्पण किया तत्पश्चात महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए बताया गया कि भारत प्रतिभाओं का देश है जिसमे युवा वर्ग एक ऐसा वर्ग है जो भारत को अधिकाधिक विकसित बनाने में सहयोग प्रदान करेगा। प्राचार्य डॉ पंकज कुमार सिंह ने युवाओं को जागरुक करने के लिए युवा महोत्सव में विकसित भारत में युवाओं की भूमिका थीम पर समस्त कार्यक्रम संचालित कराये। साथ ही युवा महोत्सव के दौरान उपस्थित समस्त छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ने तथा प्रतियोगिताओं में बढ़चढ़ कर प्रतिभाग करने के लिए प्रोत्साहित किया। युवा महोत्सव में आयोजित प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं आभा वर्मा (देशभक्ति एवं भजन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया, अलिशा, हनी, राधिका (रंगोली प्रतियोगिता में संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। शालिनी, यासमीन पौधा प्रतियोगिता में संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। बबिता यादव, चिराग चौधरी भाषण प्रतियोगिता में संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। अलीशा (मेहंदी प्रतियोगिता) में प्रथम स्थान प्राप्त किया। यासमीन, कंचन (गुलदस्ता प्रतियोगिता) ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। मंतशा कादरी (पोस्टर प्रतियोगिता) में प्रथम स्थान प्राप्त किया। यासमीन, प्रियंका, शिवानी, अलशिफा (कुकिंग प्रतियोगिता) में संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया | तत्पश्चात युवा महोत्सव कार्यक्रम का समापन किया। प्राचार्य डॉ० पंकज कुमार सिंह ने अपने सम्बोधन में कार्यक्रम की थीम विकसित भारत में युवाओं की भुमिका तथा बिकसित भारत 2047 के बारे में जानकारी प्रदान करायी। विजयी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी तथा उपस्थित छात्र-छात्राओं का धन्यवाद किया। कार्यक्रम का संचालन श्री शाहबुद्दीन अली खाँ द्वारा किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापन दिया गया। उक्त कार्यक्रम में श्री विशाल महर, श्री अब्दुल रईस खा, श्री सुभाष बाबू, श्री प्रदीप कुमार तथा श्री सूरज पाल का विशेष योगदान रहा।
संवाददाता देव ठाकुर