8:21 am Tuesday , 22 April 2025
ब्रेकिंग न्यूज़

श्रीराम ने किया ताड़का का वध और आहिल्या का उद्धार

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बेहटा गुंसाई में धर्म जागरण समिति के तत्वावधान में रामलीला मैदान पर मनाए जा रहे श्रीराम-जानकी विवाह महोत्सव के तहत चल रही रामकथा को सुनाते हुए आचार्य दीपक शंखधार ने कहा कि भगवान ने हमेशा ऋषियों की मदद की। जिसके तहत कई राक्षकों का वध किया। उन्होंने कहा कि एक दिन राजा दशरथ के दरबार में विश्वामित्र पहुंचे। उन्होंने राजा दशरथ से ताड़का के आतंक की बात बताते हुए राम-लक्ष्मण को वन ले जाने के लिए मांग लिया। राम-लक्ष्मण वन में असुरों का वध करते हैं और राक्षसी ताड़का को मारकर महर्षि के यज्ञ की रक्षा की। ताड़का वध होते ही पंडाल में उपस्थित राम जी के भक्त प्रभु श्रीराम के जयकारे लगाते हैं। पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। इसके बाद यहां रास्ते शिला के रुप में स्थापित आहिल्या का भगवान ने उद्धार किया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने भगवान की आरती की गई। इस मौके पर योगेश पुरी, विकास पुरी, अंकित पुरी, सोनू गुप्ता, शिवम गुप्ता, माधव गुरप्ता, कुलदीप पुरी, गोविंद गुप्ता, सुमित गुप्ता, विनीत श्रीवास्तव, सत्यम गुप्ता, अंशुल पुरी आदि मौजूद रहे।

About Samrat 24

Check Also

दिल्ली से घर ईद मनाने आ रहे टेंपू चालक की ट्रक की टक्कर से मौत

बदायूं (फैजगंज बेहटा)। थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के एमएफ हाईवे पर स्थित गांव मुड़िया धुरे …