4:54 pm Tuesday , 22 April 2025
ब्रेकिंग न्यूज़

मेला ककोड़ा में सेवा देने पर रोवर भगवान सिंह हुए सम्मानित

बदायूं : गंगा स्नान पर्व पर लगे ककोडा मेला में भारत स्काउट गाइड के द्वारा स्नानार्थियों की सेवा के लिए लगाए गए कैंप में उत्कृष्ट कार्य के लिए राजकीय महाविद्यालय बदायूं के रोवर भगवान सिंह राजपूत को सम्मानित किया गया।
चंद्रपाल सिंह पब्लिक जूनियर हाई स्कूल सरफुद्दीनगला के प्रधानाचार्य सुरेश बाबू शाक्य ने भगवान सिंह राजपूत को मेडल पहनाकर और स्मृति चिन्ह प्रदान देकर सम्मानित किया।
राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ नरेंद्र कुमार बत्रा, रोवर लीडर डॉ नीरज कुमार, डॉ गौरव कुमार सिंह आदि ने भगवान सिंह राजपूत कि समाज सेवा के प्रति समर्पण और निष्ठा की सराहना करते हुए उनको शुभकामनाएं दी है।

About Samrat 24

Check Also

Samrat

सम्राट 24 की ओर से प्रचार का सस्ता और सुनहरा मौका!

सम्राट 24 की ओर से प्रचार का सस्ता और सुनहरा मौका! 🚀अपने प्रतिष्ठान, कॉलेज, स्कूल …