ब्लॉक सभागार उसावा में संगठन महापर्व उसावा मंडल अध्यक्ष के चुनाव हेतु मंडल चुनाव अधिकारी नगर पालिका बदायूं की पूर्व अध्यक्ष दीपमाला गोयल ने मंडल अध्यक्ष पद हेतु चुनाव लड़ने वाले आवेदकों से नामांकन पत्र लिए जिसमें नगर पंचायत उसावा के पूर्व अध्यक्ष धीरेंद्र पाल गुप्ता समेत सात लोगों ने अपने नामांकन पत्र चुनाव अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए l नामांकन प्रक्रिया के दौरान ब्लॉक प्रमुख पति दिनेश कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष ओम प्रताप सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष जदून्नाथ सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता, जिला महामंत्री मंत्री युवा मोर्चा दिग्गज गुप्ता, रतन दिनेश सिंह,मंडल उपाध्यक्ष राजीव गुप्ता, सौरभ तोमर, आनंद सिंह, राहुल सिंह, ध्रुव सिंह, धनेश कश्यप समेत बूथ अध्यक्ष शक्ति केंद्र प्रभारी एवं पार्टी के सक्रिय सदस्य मौजूद रहे |
संवाददाता देव ठाकुर