बिसौली। नायब तहसीलदार गिरजा शंकर यादव ने शुक्रवार को तहसील क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूली बच्चों से प्रश्न पूछ कर पढ़ाई के स्तर की जांच की। कुछ छात्रों के सटीक और त्वरित उत्तर देने से प्रसन्न श्री यादव ने प्रशंसा की। वहीं कुछ बच्चों के संतोषजनक उत्तर नहीं देने पर उन्होंने अध्यापकों से कहा की पठन – पाठन की गुणवत्ता बेहतर बनाएं। श्री यादव ने संविलयन विद्यालय शेखुपुरा, रायपुर जगमन, नूरपुर, परौली का निरीक्षण किया गया। सभी विद्यालयों में शिक्षण कार्य सुचारू रूप से होता पाया गया। इधर नायब तहसीलदार ने नागपुर के गौ आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गौपालक जुगेंद्र उपस्थित रहे। गौ आश्रय स्थल पर साफ सफाई, स्वच्छ पानी और चारा की व्यवस्था को देखा। ठंड से बचने के लिए तिरपाल से टीम शेड कवर करते हुए पाया गया। उन्होंने निर्देश दिया कि गौवंश को ठंड से बचाने के लिए जूट के झूल की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कर्मचारियों से ड्यूटी के समय किसी तरह की लापरवाही न बरतने का निर्देश दिया।
