वार्ष्णेय समाज के टॉपर्स को मिला स्व. अनिल कुमार गुप्ता स्मृति सम्मान
बिसौली बदायूं। नगर के स्व.अनिल कुमार गुप्ता के जन्मदिवस पर नगर के वार्ष्णेय समाज के मेधावी छात्र – छात्राओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथि वार्ष्णेय दर्शन पत्रिका के व्यवस्थापक सुभाषचंद्र भोलेनाथ, के.जी. गुप्ता, शैलेंद्र वार्ष्णेय, नगर के समाजसेवी नीरज वार्ष्णेय साईं राम, पूर्व पालिकाध्यक्ष कमलेश वार्ष्णेय ने मां शारदे एवं स्व. अनिल कुमार गुप्ता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर किया। डॉ. अर्चना वार्ष्णेय ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। डॉ. अर्चना वार्ष्णेय ने वार्ष्णेय समाज के सर्वोच्च अंक प्राप्त हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के छात्र छात्राओं को स्व. अनिल कुमार गुप्ता स्मृति मेधावी छात्रा छात्रा सम्मान प्रदान किया। सम्मान प्राप्त करने वालों में अंबिका रानी पुत्री गौरव बाबू, तान्या गुप्ता पुत्री हिमांशु गुप्ता, स्तुति वार्ष्णेय पुत्री पुष्पेंद्र कुमार, प्रिंसी गुप्ता पुत्री अमित गुप्ता, निकुंज वार्ष्णेय पुत्र प्रशांत कुमार, अभिनव वार्ष्णेय पुत्री राजेश वार्ष्णेय रहे। समाजसेवी नीरज वार्ष्णेय साईं राम ने भी सभी मेधावियों को सम्मानित किया। वार्ष्णेय दर्शन पत्रिका की ओर से डॉ. अर्चना वार्ष्णेय को विद्यावाचस्पति (पीएचडी) की उपाधि मिलने पर प्रशस्ति पत्र तथा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। भुवनेश वार्ष्णेय ने डॉ. अर्चना वार्ष्णेय को उनके सामाजिक कार्यों को देखते हुए शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन अध्यापक साहू सावेंद्र गुप्ता ने किया। अंत में आयोजक डॉ. अर्चना वार्ष्णेय ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में चिराग वार्ष्णेय, रिया वार्ष्णेय, गौरव वार्ष्णेय, मनोज टाटा, विकास वार्ष्णेय विक्की, शोभित वार्ष्णेय का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर आशु वार्ष्णेय, पूनम वार्ष्णेय, साधना वार्ष्णेय, पिंकी वार्ष्णेय, रीना वार्ष्णेय, श्वेता वार्ष्णेय, रीता वार्ष्णेय, भुवनेश वार्ष्णेय, मोनी गुप्ता, अंजलि वार्ष्णेय, महक गुप्ता, संकल्प वार्ष्णेय, दिव्यम वार्ष्णेय आदि उपस्थित रहे।