1:30 pm Tuesday , 22 April 2025
ब्रेकिंग न्यूज़

डाक्टर सुविधा माहेश्वरी ने अपना जन्मदिन अस्पताल में मरीजों के साथ केक काटकर मनाया

बिसौली। डाक्टर सुविधा माहेश्वरी ने अपना जन्मदिन अस्पताल में मरीजों के साथ केक काटकर मनाया। खास बात यह रही कि जब इन मरीजों के साथ डॉक्टर माहेश्वरी ने जन्मदिन मनाते हुए केक काटा तो उनके चेहरों पर चमक दिखाई थी।

इस अवसर पर रोगियों को फल वितरण कर उनके दीघार्यु और स्वस्थ रहने की कामना की। नगर व क्षेत्र की हस्तियों ने डॉक्टर सुविधा माहेश्वरी के जन्मदिन में सम्मिलित होकर केक काटकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। वही उनके प्रशंसकों ने व्हाट्सएप पोस्ट के माध्यम से शुभकामनाएं दी। अंत में डॉक्टर मनोज माहेश्वरी ने सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया। डॉ. मनोज माहेश्वरी ने कहा कि हम लोग जन्मदिन में पार्टी देते हैं जिसमें काफी खर्च होता है।

उस पैसे का इस्तेमाल गरीबों की मदद के लिए किया जाता है जो हमें काफी आनंद देता है। इस अवसर पर शशि माहेश्वरी, डॉ. मनोज माहेश्वरी, घनश्याम माहेश्वरी, मनीषा माहेश्वरी, डॉ. नवदीप माहेश्वरी, डा, शिवानी माहेश्वरी, डा. पवी माहेश्वरी, डॉ. अंकुश, वाष्पी वार्ष्णेय, एड. योगेश भारद्वाज, एड. राजेश भारद्वाज, राशिद मंसूरी, आई.एम. खान, जगदीश पाल, सौरभ गुप्ता, मनोज टाटा, देव वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।

About Samrat 24

Check Also

जायंट्स ग्रुप बिसौली स्टार्स द्वारा श्री हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा का नगर के बजरंग चौक पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया

बिसौली। जायंट्स ग्रुप बिसौली स्टार्स द्वारा श्री हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा का नगर के बजरंग चौक …