11:13 am Tuesday , 22 April 2025
ब्रेकिंग न्यूज़

सांसद आदित्य यादव राजनैतिक व निजी कार्यक्रमों में शामिल

समाजवादी पार्टी के बदायूँ लोकसभा क्षेत्र से सांसद आदित्य यादव दिनांक 28 दिसम्बर 2024 को अपने संसदीय क्षेत्र बदायूँ आयोजित विभिन्न एराजनैतिक व निजी कार्यक्रमों में शामिल हुए | इसके अन्तर्गत विधानसभा क्षेत्र बदायूँ के ग्राम मझिया में सम्राट अशोक पर्यटक स्थल, सूर्यकुण्ड में बौद्ध भिक्षुओं से जाकर भेंट की उनके साथ भगवान बुद्ध की प्रतिमा के सामने बैठ कर प्रार्थना की और बौद्ध भिक्षुओं से बात चीत की और उनकी समस्या सुनी। इसके बाद विधानसभा क्षेत्र बिसौली, कस्बा बिसौली में रानेट चौराहा बिसौली स्थित सोतनदी पुल का निरीक्षण किया और सम्बंधित उच्च अधिकारियो से दूरभाष पर बात करके वैकल्पिक मार्ग तथा सोत नदी पर नये पुल का शीघ् निर्माण कराए जाने करने के संबंध में वार्ता की तत्पश्चात ग्राम परवेजनगर में श्री रामजीमल के पुत्र आर्मी जवान शहीद श्री राजेश कुमार प्रजापति के निधनोंपरांत घर जाकर परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त और हर संभव मदद का भरोसा दिया l

About Samrat 24

Check Also

Samrat

सम्राट 24 की ओर से प्रचार का सस्ता और सुनहरा मौका!

सम्राट 24 की ओर से प्रचार का सस्ता और सुनहरा मौका! 🚀अपने प्रतिष्ठान, कॉलेज, स्कूल …