8:00 am Saturday , 19 April 2025
ब्रेकिंग न्यूज़

पालिकाध्यक्ष ने नगर पालिका कन्या इण्टर कॉलेज तथा नगर पालिका कार्यालय का औचक निरीक्षण किया

बदायूँ । नगर पालिका चैयरमेन फात्मा रजा ने मंगलवार को नगर पालिका कन्या इण्टर कॉलेज तथा नगर पालिका कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने लापरवाही बरतने वाली कालेज की आउटसोर्सिंग की एक महिला टीचर की सेवाएं समाप्त करने के आदेश जारी किए। वही लापरवाही बरतने पर जलकल विभाग के एक कर्मचारी को सख्त चेतावनी दी।
इसी दौरान स्कूल की उपस्थिति पंजिका सहित कक्षाओं में जाकर पठन-पाठन का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय के कक्षों को देखकर चेयरमैन फात्मा रजा ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने विद्यालय प्रशासन तथा कर्मचारियों को निर्देशित किया कि कॉलेज में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं है।पालिका अध्यक्ष ने कहा कि बेहतर शिक्षा के लिए हम प्रतिवद्ध हैं इसमें किसी भी अधिकारी व कर्मचारी की लापरबाई वर्दाश्त नहीं होगी। साथ ही विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता में लापरवाही बरती गयी है यह बच्चों के भविष्य के साथ मजाक है।

About Samrat 24

Check Also

रायबरेली में हुआ भीषण सड़क हादसा

रायबरेली लालगंज थाना क्षेत्र के अन्तरगत सवारियों से भरे थ्री व्हीलर को डम्पर ने ज़ोरदार …