आंवला, आयुर्वेद में सदियों से अपनी अद्वितीय औषधीय गुणों के लिए प्रसिद्ध है। अगर इसे पानी के रूप में नियमित रूप से सेवन किया जाए, तो यह सेहत के लिए चमत्कारी साबित हो सकता है। आंवला पानी न केवल आपके शरीर को डिटॉक्स करता है, बल्कि इम्यूनिटी को भी मजबूत बनाता है। आइए जानते हैं रोजाना आंवला पानी पीने के कुछ फायदे-
•पाचन तंत्र को सुधारता है
•इम्यूनिटी मजबूत
•स्किन और बालों के लिए फायदेमंद
•डायबिटीज में सहायक
•वजन घटाने में मददगार
•दिल स्वस्थ
•आंखों की रोशनी बढ़ाता है
आंवला पानी बनाने का तरीका
• एक ग्लास पानी में एक चम्मच आंवला पाउडर या ताजा आंवले का रस मिलाएं।
• इसे खाली पेट सुबह के समय पीएं।
• अधिक स्वाद के लिए इसमें शहद या नींबू भी मिला सकते हैं।
•इस लेख में दी गई जानकारी और सुझावों को अमल में लाने से पहले पाठक किसी डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।•