11:23 am Tuesday , 22 April 2025
ब्रेकिंग न्यूज़

हैवतपुर में मकर संक्रांति के पर्व पर खिचड़ी प्रसाद के साथ जरूरतमंद को वितरण किये गए कम्बल

बिल्सी | क्षेत्र के गांव हैबतपुर में स्थित मां गौरी मंदिर पर बीती मंगलवार को मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर वृद्ध लोगों को संवाददाता देव ठाकुर के द्वारा कम्बल वितरण करने का आयोजन किया गया | जिसमें आये असहाय लोगो कों सम्मान पूर्वक स्वच्छ स्थान पर बैठा कर सर्वप्रथम खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण कराया गया | तत्पश्चात ठंड की वजह से ठुठरते लोगों को कंबल वितरण किए गए | कार्यकर्ता देव ठाकुर ने बताया कि कोई भी गरीब व असहाय लोगों को ठंड की वजह से कोई परेशान ना रहे, इसी सोंच के साथ कंबल का वितरण करवाया मौके पर लोगों के बीच तिलकुट का भी वितरण किया एवं मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए मकर संक्रांति से सम्बंधित बताया कि मकर संक्रांति पर खिचड़ी भोज का विशेष महत्व है। यह पर्व प्रत्येक वर्ष 14 जनवरी को मनाया जाता है। मकर संक्रांति के दिन लोग खिचड़ी का सेवन करते हैं और इसे गरीबों तथा ब्राह्मणों को दान भी करते हैं| मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी का दान करने का भी विशेष महत्व है। यह दान गरीबों तथा ब्राह्मणों को दिया जाता है। दान करने से व्यक्ति को पुण्य प्राप्त होता है और उनके जीवन में सुख-समृद्धि आती है। इस प्रकार, मकर संक्रांति पर खिचड़ी भोज का विशेष महत्व है। इस अवसर पर मंदिर महंत जितेन्द्र सिंह ने कहा कि यह पर्व हमें स्वास्थ्यवर्धक भोजन के महत्व को समझाता है और दान के महत्व को भी दर्शाता है। इस कार्यक्रम में मौजूदगी में शिक्षक गगन आर्य का विशेष सहयोग रहा | इस मौके पर अभिषेक सिंह, नितेश सिंह, राज कुमार आदि लोग मौजूद रहे |

संवाददाता देव ठाकुर

About Samrat 24

Check Also

Samrat

सम्राट 24 की ओर से प्रचार का सस्ता और सुनहरा मौका!

सम्राट 24 की ओर से प्रचार का सस्ता और सुनहरा मौका! 🚀अपने प्रतिष्ठान, कॉलेज, स्कूल …