8:15 am Tuesday , 22 April 2025
ब्रेकिंग न्यूज़

भारतीय सभ्यता, संस्कृति और संस्कारों की पोषक है यज्ञीय ऊर्जा

बदायूं : गायत्री शक्तिपीठ एवं आध्यात्मिक चेतना केंद्र पर मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम से मनाया गया। पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ हुआ। आत्मीय परिजनों ने लोककल्याणार्थ विशेष आहुतियां समर्पित कीं। उसके बाद खिचड़ी भोज कराया गया।
गायत्री शक्तिपीठ के परिब्राजक सचिन देव और जिला समन्वयक नरेंद्र पाल शर्मा ने वेदमंत्रोच्चारण कर यज्ञ संपन्न कराया। उन्होंने कहा कि यज्ञीय ऊर्जा भारतीय सभ्यता, संस्कृति और संस्कारों की पोषक है। गायत्री शक्तिपीठ एवं आध्यात्मिक चेतना केंद्र पर हुए पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ में आत्मीय परिजनों ने लोककल्याणार्थ गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र की विशेष आहुतियां यज्ञ भगवान को समर्पित कीं। भव्य आरती के बाद खिचड़ी भोज कराया गया। तिल, गुड़, चीनी की गजक वितरित की गई।
इस मौके पर आर्येंद्र सिंह, मुन्नी देवी, योगेश पाल सिंह, सुशील कुमार गुप्ता, नरेंद्र कुमार, गोपाल, जगदंबा सहाय, माया सक्सेना, ममता शर्मा, सुजाता माहेश्वरी, राजेश्वरी, प्रज्ञा, प्रेमवती, रामचंद्र प्रजापति, सुरेंद्रनाथ शर्मा, मदनलाल झा आदि मौजूद रहे।

About Samrat 24

Check Also

दिल्ली से घर ईद मनाने आ रहे टेंपू चालक की ट्रक की टक्कर से मौत

बदायूं (फैजगंज बेहटा)। थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के एमएफ हाईवे पर स्थित गांव मुड़िया धुरे …