1:58 pm Friday , 18 April 2025
ब्रेकिंग न्यूज़

सपा सांसद प्रिया सरोज व क्रिकेटर रिंकू सिंह की सगाई की खबर को पिता ने बताया बकवास

उत्तर प्रदेश: अलीगढ़ निवासी स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की सगाई की खबरों को तूफानी सरोज ने फेक व बकवास बताया है। कहा कि कोरी अफवाह है।
सोशल मीडिया पर भारतीय टीम के बल्लेबाज रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज के रोका की खबर वायरल होते ही दोनों को बधाईयां मिलने लगीं। इन दोनों की जल्द शादी की खबरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। सपा सांसद प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज ने कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें। ऐसी कोई बात नहीं है।

बता दें कि भारतीय बल्लेबाज रिंकू सिंह पिछले दो सालों से मैदान में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहा है। वहीं, सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा है कि रिंकू जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। प्रिया सरोज की बात करें तो वो सिर्फ 25 साल की उम्र में सांसद बन गई थीं। जाैनपुर के मछली शहर से लोकसभा चुनाव जीता था।

तूफानी सरोज सपा के विधायक व प्रिया सरोज के पिता हैं उन्होंने इन सभी खबरों को अब खारिज कर दिया है

About Samrat 24

Check Also

Samrat

सम्राट 24 की ओर से प्रचार का सस्ता और सुनहरा मौका!

सम्राट 24 की ओर से प्रचार का सस्ता और सुनहरा मौका! 🚀अपने प्रतिष्ठान, कॉलेज, स्कूल …