2:14 pm Wednesday , 16 April 2025
ब्रेकिंग न्यूज़

फिसल कर गिरी बाइक के नीचे दबकर प्रधान के भतीजे की मौत

बिसौली। फिसल कर गिरी बाइक के नीचे दबकर प्रधान के भतीजे की मौत हो गई जबकि उसका दोस्त चोटिल हो गया। मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा। स्वजनों ने युवक की अत्येष्टि कर दी। मृतक अपने माता पिता का इकलौता पुत्र था।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मैथरा के प्रधान शिवराम का 28 वर्षीय भतीजा सौरभ पुत्र गिरिराज सिंह बाइक से कस्बा वजीरगंज दावत खाने गया था। उसका दोस्त गुलशन पुत्र रिंकू भी साथ था। दोनों घर लौट रहे थे, जैसे ही वह बिसौली आंवला रोड पर ग्राम धर्मपुर के सामने पहुंचे, वैसे ही बाइक फिसल गई। बताते हैँ कि सौरभ बाइक के नीचे आ गया और गुलशन दूर जाकर गिरा। गंभीर चोट लगने पर सौरभ ने दम तोड़ दिया जबकि गुलशन चोटिल हो गया। सूचना मिलते ही सौरभ के स्वजन भी आ गए। सभी का रो रोकर बुरा हाल था। बताते हैँ कि सौरभ की शादी तय हो गई थी। होली से पहले होनी थी लेकिन वक्त को कुछ और ही मंजूर था। सौरभ अपने माता पिता का इकलौता पुत्र था। पूरे परिवार का रो रोकर बुरा हाल है।

About Samrat 24

Check Also

उत्तराखंड के माणा कैंप के पास भारी हिमस्खलन में दबे 57 मजदूर, 10 को बाहर निकाला

उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के बीच शुक्रवार को भारत-चीन (तिब्बत) सीमा क्षेत्र …