8:24 am Tuesday , 22 April 2025
ब्रेकिंग न्यूज़
Samrat

यातायात विभाग की अनदेखी बन रही हादसे का सबब, बिना हेलमेट फर्राटे से दोड रहे बाइक सवार

बदांयू 6 फरवरी।
जिले में भारी वाहनों की आवाजाही बढ़ी है। साथ ही परिवहन साधनों में इजाफा होने से सड़कों पर वाहनों का दबाव भी बढ़ा है। इसमें दो पहिया ट्रैक्टर बस ट्रक व ट्रोला आदि वाहनों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसके अलावा जिले की सड़कों पर भारी वाहन चालक बेखौफ फर्राटा भरते हैं।
यातायात विभाग की अनदेखी से बिना हेलमेट लगाऐ ही बाइक सवार बेखौफ सड़कों पर फर्राटे भरते नजर आते हैं। जबकि नगर में पिछले माह ही यातायात निरीक्षक की तैनाती हुई है।
जिले में बड़ी संख्या में लोग सड़क दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। यातायात पुलिस की उदासीनता व लोगों में जागरूकता के अभाव में सड़क दुर्घटनाओं पर रोक नहीं लग पा रही है। बीती रात एक बाइक पर सवार चार लोगों को ट्राला ने रोंद दिया जिसमें मां बेटे की मौत हो गई वहीं दो जीवन मौत से संघर्ष कर रहे हैं। जिले में औसतन रोज एक दो व्यक्ति के खून से सड़क लाल हो रही है। बावजूद इसके नाबालिग व नशे में वाहन चलाने वालों पर नकेल नहीं कसी जा रही है। सर्वाधिक मौतें हेलमेट न लगाने व भारी वाहनों की टक्कर से हुई है।


दुर्घटना होने की प्रमुख वजह।
नशे में वाहन चलाने की प्रवृत्ति, संकेतकों ना होना।
दोपहिया वाहन चालकों के द्वारा हेलमेट का उपयोग नहीं किया जाना।
तेज रफ्तार वाहनों पर कार्रवाई न होना।
बाइक पर स्टंट करने वालों व तेज रफ्तार बाइक चलाने वालों पर कार्रवाई न होना। डिवाइडर ना होना।सड़क ऊपर नीची होना प्रमुख कारण हैं।

विभाग द्वारा वाहनों की निर्धारित गति मानक। (किमी प्रति घंटा)।
एक्सप्रेसवे – 80
स्टेट हाईवे – 60
राष्ट्रीय राजमार्ग- 60
राजमार्ग- 60
मुख्य जिला मार्ग-40
ग्रामीण मार्ग- 40
आबादी भाग- 30 से 40 किलोमीटर।

–वाहन चालक शराब पीकर वाहन चलाते हैं, इससे आए दिन दुर्घटना होती है। ऐसे में वाहनों को रोककर चालकों की जांच किया जाना भी आवश्यक है, मगर यातायात विभाग द्वारा वाहन चालकों की नियमित जांच नहीं की जाती है। वहीं दुर्घटना होने पर वाहन मालिकों पर भी कार्रवाई का प्रावधान होना आवश्यक है। ताकि वे नशे के आदी ड्राइवरों के हवाले अपना भारी वाहन न करें, मगर वाहन मालिकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती है। ग्रामीण क्षेत्र में ट्रैक्टर चालकों के पास ड्राइविंग लाइसेंस तक नहीं होता और वे सड़कों पर ओवरलोड वाहनों से फर्राटा भरते हैं जिसकी वजह से दुर्घटनाएं होती है।

यातायात नियमों का पालन कराने के लिए विभाग द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जाता है। वाहन चलाने के दौरान स्वयं सावधानी बरतनी चाहिए और नियमों का पालन करना चाहिए। नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाए। फर्राटा भरने वाले चालकों पर कार्रवाई की जाऐ, लेकिन जरूरी है कि सभी लोग यातायात नियमों का पालन करें। खासकर तौर पर दो पहिया वाहन चलाने वाले हेलमेट जरूर लगाए। ट्रिपलिंग करने व हेलमेट न लगाने से मौतों का आंकड़ा बढ़ा है। वाहन में फाग लाइट व रेडियम लगवाएं।

About Samrat 24

Check Also

जायंट्स ग्रुप बिसौली स्टार्स द्वारा श्री हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा का नगर के बजरंग चौक पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया

बिसौली। जायंट्स ग्रुप बिसौली स्टार्स द्वारा श्री हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा का नगर के बजरंग चौक …