8:18 am Tuesday , 22 April 2025
ब्रेकिंग न्यूज़

मिल्कीपुर उपचुनाव पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान: भाजपा पर फर्जी वोटिंग और धांधली का आरोप

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मिल्कीपुर उपचुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया। गुरुवार को दिल्ली में संसद जाने से पहले मीडिया से बातचीत में अखिलेश यादव ने कहा कि यह भाजपा का चुनाव लड़ने का तरीका है। चुनाव आयोग मर गया है, सफेद कपड़ा हमें भेंट करना पड़ेगा। इससे पहले अखिलेश यादव ने कहा है कि अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा सरकार के इशारे पर लोकतंत्र और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया की धज्जियां उड़ाई गईं। भाजपा और प्रशासन ने कई जगहों पर फर्जी वोटिंग की और जमकर धांधली की। आरोप लगाया कि मुस्लिम महिलाओं का बुर्का हटाकर उनकी पहचान करने के बहाने उन्हें भयभीत और अपमानित किया गया।

About Samrat 24

Check Also

जायंट्स ग्रुप बिसौली स्टार्स द्वारा श्री हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा का नगर के बजरंग चौक पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया

बिसौली। जायंट्स ग्रुप बिसौली स्टार्स द्वारा श्री हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा का नगर के बजरंग चौक …