आगरा। महाशिवरात्रि के अवसर पर ताजमहल में एक बार फिर जलाभिषेक किया गया। अखिल भारत हिंदू महासभा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ने ताजमहल के अंदर शिवलिंग स्थापित कर गंगाजल से अभिषेक किया। इसके बाद विधि-विधान से मंत्रोच्चारण कर पूजा-अर्चना की और धूप-दीप जलाए।
पूजा के दौरान ‘बम-बम भोले’ और ‘जय शिव शंकर’ के उद्घोष गूंजे। इस घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। ताजमहल भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के संरक्षण में है, जहां किसी भी प्रकार की धार्मिक गतिविधि निषेध है। इससे पहले भी ताजमहल में जलाभिषेक और पूजा करने के मामले सामने आ चुके हैं, जिन पर प्रशासन ने सख्ती दिखाई थी।
