8:27 pm Thursday , 10 April 2025
ब्रेकिंग न्यूज़

रायबरेली में हुआ भीषण सड़क हादसा

रायबरेली लालगंज थाना क्षेत्र के अन्तरगत सवारियों से भरे थ्री व्हीलर को डम्पर ने ज़ोरदार टक्कर मार दी। टक्कर में थ्री व्हीलर पर सवार चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं एक बच्ची सहित 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मामला लालगंज कोतवाली क्षेत्र में एक तेज रफ्तार डंपर ने लालगंज से सवारी भर कर जा रहे थ्री व्हीलर को सामने से टक्कर मार दी। जिसमें चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। एक्सीडेंट की सूचना पर लालगंज कोतवाली प्रभारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गए तथा अपर पुलिस अधीक्षक भी घटनास्थल का जायजा लेने पहुंच गए। वहीं घायल घायलों को गंभीर अवस्था में एंबुलेंस की मदद से सीएससी लालगंज भेजा गया जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रायबरेली भेजा दिया गया। ऑटो पर बैंड बाजा का सामान भी रखा हुआ था। जिससे यह लगता है कि बैठी हुई सवारी में कुछ लोग शादी विवाह का कार्यक्रम करके लौट रहे थे।मामले में लालगंज कोतवाली प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि घटना में चार लोगों की मौत हुई है। 7 लोग घायल हुए हैं। अभी तक मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। उनकी शिनाख्ती का प्रयास किया जा रहा है। सभी मृतक अलग-अलग क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

About Samrat 24

Check Also

नवरात्रि में घर एवं दुकान पर झंडा लगाने से बहुत लाभ होता है, भाजपा नेता रजत गुप्ता

संवाददाता अभिषेक वर्मा बदायूँ/यूपी: हिंदू कैलेंडर के अनुसार, चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा …