सहारनपुर: SDM कार्यालय के सामने खुद को आग लगाने वाले किसान सरदार वेद प्रकाश की बुधवार सुबह 5 बजे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई। वह 5 दिनों से वेंटिलेटर पर थे और 90% से ज्यादा झुलस गए थे।
60 वर्षीय वेद प्रकाश ने 8 मार्च को उस वक्त खुद को पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली थी, जब ADM और प्रशासनिक टीम उनकी जमीन की पैमाइश करने पहुंची थी। गंभीर हालत में उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां 5 दिनों तक इलाज के बाद उनकी मौत हो गई।