3:10 pm Saturday , 19 April 2025
ब्रेकिंग न्यूज़

16 मार्च को आयेगा भाजपा जिलाध्यक्ष का परिणाम – आशीष शाक्य

बदायूं :- भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी व जिला सह-चुनाव अधिकारी आशीष शाक्य ने बताया कि 16 मार्च दिन रविवार को दोपहर में भाजपा कार्यालय पर संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई है। जिसमें जिलाध्यक्ष पद के उम्मीदवार हेतु हुए संगठनात्मक चुनाव का परिणाम जिला चुनाव अधिकारी व पूर्व कैबिनेट मंत्री उ०प्र० सरकार सुरेश राणा द्वारा किया जाना सुनिश्चित हुआ है।

आशीष शाक्य ने कहा 16 मार्च को जिलाध्यक्ष घोषणा कार्यक्रम में लखनऊ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, प्रदेश चुनाव अधिकारी महेंद्र नाथ पांडेय, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह जुड़ेंगे।
संगठनात्मक बैठक की तैयारियां तेजी से शुरू कर दी गई हैं।

About Samrat 24

Check Also

मोदी, योगी डॉ. भीमराव अंबेडकर के सपनों को कर रहे साकार – राजीव कुमार गुप्ता

भाजपाइयों ने प्रत्येक बूथ पर मनाई बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती। बदायूं :- …