आज शाम 6 बजे उत्तर प्रदेश हिन्दी प्रचार समिति द्वारा वृहद काव्य संध्या का आयोजन किया जाएगा जिसमें मुख्य अतिथि स्वतंत्र प्रकाश गुप्त राज्य सूचना आयुक्त जी रहेंगे और अध्यक्षता -डां ब्रजेश कुमार सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रहेंगे साथ ही विशिष्ट अतिथि डां रामेश्वर मिश्रा मुख्य चिकित्सा अधिकारी जी रहेंगे | काव्य संध्या का आयोजन डां सुरेश चंद्र शर्मा और राजेंद्र गुप्ता के संयोजन मे किया जा रहा है | कार्यक्रम पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में सांय 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक आयोजित किया जाएगा | जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से पधारे कवि काव्य पाठ करेंगे |
