वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए संदिग्ध वाहन/व्यक्ति की चैकिंग एंव गश्त के निर्देश के अनुक्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कृष्ण कान्त सरोज के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बिसौली श्री सुनील कुमार के नेतृत्व में थाना वजीरगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली।
बदायूँ :
मौ0 जुबेर पुत्र शेर मोहम्मद निवासी मौ0 सैय्यद पारा लोहामंडी जनपद आगरा (मैनेजर सना कंस्ट्रक्शन) ने थाना वजीरगंज पर लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि बिल्सी से वजीरगंज आते समय उसकी कम्पनी के कर्मचारी अजय कुमार से दो अज्ञात बदमाशो द्वारा 11 लाख रुपये लूट लिये गये इस सूचना पर थाना वजीरगंज पर मु0अ0स0 119/2025 धारा 309(4) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
इस घटना को अत्यन्त गम्भीरता से लेते हुए इस के अनावरण हेतु पुलिस टीमो का गठन किया गया । पुलिस द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए गवाहो से तर्कसंगत रूप से गहन पूछताछ की गयी । पुलिस द्वारा कि गयी पूछताछ से कथित पीडित अजय कुमार टूट गया और उसने कम्पनी का पैसा हडपने की नीयत से अपने साथी विवेक भारती के साथ मिलकर लूट की झूठी कहानी बनाना स्वीकार किया। इस पर अजय कुमार व इसके साथी विवेक भारती को अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ की गयी तो दोनो ने जुर्म स्वीकार करते हुए अपनी निशादेही पर अभियुक्त विवेक भारती के घर से कथित लूट की धनराशि 11 लाख रू0 बरामद कराये गये इस पर अभियोग मे धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी कर दोनो अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर जिला कारागार भेजा गया।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण—*
1. अजय सिंह पुत्र वीरेन्द्र सिंह निवासी ग्राम ढका थाना अलापुर जनपद बदायूँ
2. विवेक भारती पुत्र विजय सिंह निवासी ग्राम शेखपुर थाना बिल्सी जिला बदायूँ
विवरण बरामदगी
अभियुक्तगण के कब्जे से 11 लाख रूपये बरामद होना।
पंजीकृत अभियोग का विवरण
मु0अ0सं0 119/2025 धारा 316(5)/317(2) BNS थाना वजीरगंज बदायूँ
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम
1.प्रभारी निरीक्षक अरविन्द कुमार थाना वजीरगंज जनपद बदायूँ।
2.अपराध निरीक्षक नरेन्द्र सिंह थाना वजीरगंज जनपद बदायूँ।
3.उ0नि0 सुभाष कुमार, थाना वजीरगंज जनपद बदायूँ।
4.का0 1291 पंकज कुमार थाना वजीरगंज जनपद बदायूँ।
5.का0 1767 सन्नी देव थाना वजीरगंज जनपद बदायूँ।
6.का0 1294 लविन कुमार थाना वजीरगंज जनपद बदायूँ।
7.का0 1428 योगेन्द्र कुमार थाना वजीरगंज जनपद बदायूँ।