बिसौली। जायन्ट्स ग्रुप बिसौली सिटी का तृतीय चार्टर कार्यक्रम एम.जी. ग्रीन रिसोर्ट में समारोह पूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम गणेश जी के समक्ष आगन्तुक अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर जायन्ट्स प्रार्थना व गणेश वंदना से हुआ। जायन्ट्स ग्रुप के अभिनव अग्रवाल को सर्व सम्मत्ति से पुनः ग्रुप का अध्यक्ष चुना गया। प्रशांत गर्ग को सचिव एवं सुचित अग्रवाल को कोषाध्यक्ष चुने गया। नव निर्वाचित कमेटी के साथ सुमित गोयल एडवोकेट व युग कृष्ण गर्ग ने बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के पद पर शपथ ग्रहण की। नगर के मोहित अग्रवाल एवं मनु अग्रवाल ने जायन्ट्स ग्रुप बिसौली की सदस्यता ग्रहण कर शपथ ग्रहण ली। चन्दौसी से आये हुए जायन्ट्स फेडरेशन के पदाधिकारियों में सुधा चौधरी, पद्मा भार्गव, अन्नू रस्तोगी व कृष्ण अवतार गुप्ता तथा यूनिट डायरेक्टर अनुपम गुप्ता ने कार्यक्रम को विधिवत रूप से सम्पन्न करवाकर सभी सदस्यों को भविष्य में समाज सेवा करने के लिए मार्गदर्शन किया। ग्रुप द्वारा विगत बर्ष में किये गए समाज सेवा के कार्यक्रमों की भूरि भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम में कुमारी प्रव्या गोयल ने नृत्य प्रस्तुति कर सभी का मन मोह लिया। कुमारी अनविका गोयल ने गिटार बजा कर सूक्ष्म प्रस्तुति दी। उक्त दोनों बालिकाओं को ग्रुप की ओर से आकर्षक उपहार भेंट किये गए कार्यक्रम में मोनिका अग्रवाल ने हाउजी जेम का आयोजन करवाया तथा सभी विजेताओं को आकर्षक उपहार वितरित किये गए।
कार्यक्रम में पधारे सभी ग्रुप मेंबर्स के माता पिता का पटका पहना कर स्वागत व सम्मान किया गया साथ ही सभी आगन्तुक अतिथियों व पत्रकार बन्धुओं का भी ग्रुप द्वारा सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुमित गोयल एडवोकेट द्वारा किया गया। ग्रुप के अध्यक्ष द्वारा सुमित गोयल एडवोकेट को उपहार देकर सम्मानित किया गया। अंत मे ग्रुप द्वारा सभी आगन्तुक अतिथियों को स्मृति चिन्ह के रूप में उपहार भेंट किये गए साथ ही सभी सदस्यों को भी ग्रुप में उपहार भेंट किये गए
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में सभी सदस्यों ने समाज सेवा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में हिमांशु गुप्ता, सोमवीर सिंह, विपुल गोयल, नितिन अग्रवाल, रजत अग्रवाल, चितरंजन गुप्ता, अंकुर गुप्ता, सूरज भौमिक, वैभव वार्ष्णेय, अमित अग्रवाल, वैभव माहेश्वरी, शिवम अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
